आंध्र सरकार ने पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला वापस लिया
राज्य सरकार ने मंगलवार रात आदेश जारी करके वर्ष 2003 में यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में दर्ज मामला वापस ले लिया। पुलिस प्रमुख और सरकारी वकील की इस मामले को वापस नहीं लेने की सलाह के बावजूद सरकार ने यह फैसला किया है।
नरेंद्र को मानव तस्करी के मामले में कथित तौर पर शामिल होने के कारण वर्ष 2007 में टीआरएस से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने पिछले साल संसद में विश्वासमत के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के पक्ष में वोट दिया था।
टीआरएस से निष्कासन के बाद नरेंद्र ने अपना संगठन बनाया, जिसका बाद में कांग्रेस में विलय हो गया।
ऐतिहासिक मक्का मस्जिद में नमाज के समय उसके सामने से गणेश प्रतिमा का जुलूस ले जाने से रोकने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में नरेंद्र पर 10 अक्टूबर 2003 को मामला दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications