मिजोरम के लिए एडीबी से 10 करोड़ डॉलर का कर्ज मंजूर

राज्य के वित्त विभाग के अतिरिक्त सचिव वनललरुआता ने संवाददाताओं को बताया,"मिजोरम सार्वजनिक संसाधन प्रबंधन कार्यक्रम (एमपीआरएमपी) के अन्तर्गत एडीबी के कर्ज का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं के सुधार के लिए किया जाएगा।"

बैंक के निदेशक बोर्ड ने मंगलवार को मनीला में कर्ज को मंजूरी दी। उल्लेखनीय है कि पूर्वोत्तर के राज्यों की राजधानियों अगरतला,आईजोल,शिलांग,गंगटोक और कोहिमा में सार्वजनिक सुविधाओं के सुधार के लिए पूर्वोत्तर शहरी विकास कार्यक्रम (एनईयूडीपी) को एडीबी इससे पहले 1,371 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने पर सहमति दे चुका है।

एडीबी के दक्षिण एशिया विभाग के वित्तीय क्षेत्र,सार्वजनिक प्रबंध और व्यापार विभाग के निदेशक अशोक शर्मा ने कहा कि मिजोरम सरकार ने वित्तीय सुधारों की दिशा में मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+