भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि के आसार: रिपोर्ट
स्थानीय मीडिया में बुधवार को बांग्लादेशी अधिकारियों के हवाले से यह संभावना जताई गई।
बांग्लादेशी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने भारत के उन प्रस्तावों को 'हरी झंडी' दे दी है जिनमें प्रत्यर्पण संधि पर दस्तखत करने, आतंकवाद के खिलाफ परस्पर सहयोग और कैदियों को रिहा करने संबंधी मुद्दे शामिल हैं।
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया, "हमने अपने कानूनों पर विचार करने के बाद भारत के प्रस्तवों पर आगे बढ़ने की सलाह दे दी है। परंतु इस बारे में अंतिम निर्णय सरकार के शीर्ष नेतृत्व को ही करना है।"
अखबार का कहना है कि आगामी नौ सितंबर को विदेश मंत्री दीपू मोनी की भारत यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री शेख हसीना की यात्रा के लिए जमीन तैयार की जाएगी। मोनी की यात्रा के दौरान आतंकवाद के अलावा बांग्लादेश द्वारा पेश दक्षिण एशियाई आतंकवाद विरोधी समझौते के प्रस्ताव पर दस्तखत करने के बारे में भी चर्चा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications