रिटायर्ड इंजीनियर पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
बैतूल 19 अगस्त (आईएएनएस) मध्यप्रदेश के बैतूल में एक रिटायर्ड इंजीनियर को जनजाति वर्ग की 10 वर्षीया बच्ची को शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता का मामा कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड इंजीनियर सुभाष अवस्थी के घर में रहकर काम करता है। पीड़िता और उसकी मां भी उसी घर में रहती हैं। पीड़िता का आरोप है कि अवस्थी ने उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया ।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सीमा अल्वा में बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अनुसूचित जनजाति उत्पीड़़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी तथा पीड़िता चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications