विदेशी छात्रों के संरक्षण के लिए आस्ट्रेलिया में कड़े नियम
'द एज' के अनुसार शिक्षा मंत्री जूलिया गिलार्ड ने बुधवार को संसद में कहा,
" हम आम्परेटरों को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यदि आप अपने छात्रों को एक सुरक्षित वातावरण में गुणवत्तायुक्त शिक्षा नहीं उपलब्ध करा रहे हैं तो अपना तरीका सुधारिए या फिर अपना काम काज समेटने के लिए तैयार रहें।"
रिपोर्ट के अनुसार गिलार्ड ने हर वर्ष आस्ट्रेलिया आने वाले करीब पांच लाख छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराने वाले संस्थानों के विनियमन कानूनों में संशोधन का प्रस्ताव पेश किया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा उद्योग बिना पर्याप्त नियंत्रण और संतुलन के काफी तेजी से प्रगति कर रहा है,जिससे कुछ बेईमान ऑपरेटर इस ओर आकर्षित हुए हैं। ऐसे लोगों को इस क्षेत्र से बाहर करने की आवश्यकता है।
अब विदेशी छात्रों को दाखिला देने वाले सभी संस्थानों, जो 'राष्ट्रमंडल संस्थानों और पाठ्यक्रमों' में दर्ज हैं, को अगले वर्ष के अंत तक एक नए कड़े कानून के तहत फिर से पंजीकरण करवाना होगा और शिक्षा एजेंटों के उपयोग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications