लॉकरबी हमलावर की रिहाई गलत : हिलेरी
वाशिंगटन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि 1988 के लॉकरबी बमकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे लीबियाई शख्स की रिहाई स्कॉटलैंड की भूल होगी। इस बमकांड में 270 लोग मारे गए थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हिलेरी ने मंगलवार को कहा, "ऐसे जघन्य अपराध में शरीक होने के सबूतों की वजह से बंदी की रिहाई करना जाहिर तौर पर गलत होगा। हम स्कॉटलैंड के अधिकारियों को यह कदम नहीं उठाने के लिए कह रहे हैं और उम्मीद है कि वे ऐसा नहीं करेंगे।"
पिछले सप्ताह ऐसी खबरें आईं थीं कि कैंसर से पीड़ित 57 वर्षीय अब्देल बसत अल मगराही की रिहाई तय है। स्कॉटलैंड प्रशासन ने इसकी पुष्टि करने से इंकार किया है। अल मगराही को वर्ष 2001 में दोषी करार दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications