जसवंत सिंह को भाजपा से निकाला गया (लीड-1)
चिंतन बैठक के लिए भाजपा के अन्य नेताओं के साथ शिमला में मौजूद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उनकी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने का फैसला किया है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जसवंत सिंह इस फैसले के बाद पार्टी के किसी फोरम के सदस्य नहीं रहेंगे न ही उनके पास किसी प्रकार का पद अथवा जिम्मेदारी रहेगी।
उन्होंने कहा, "मैं पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं कि जसंवत सिंह द्वारा लिखित पुस्तक 'जिन्ना-इंडिया, पार्टिशन, इंडीपेंडेंस' में मोहम्मद अली जिन्ना के बारे में व्यक्त किए गए विचारों से भाजपा ने खुद को अलग कर लिया है। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications