पहले उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा दक्षिण कोरिया
सियोल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया लंबे विलंब के बाद बुधवार को अपने पहले उपग्रह को अंतरिक्ष में छोड़ेगा।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रूसी डिवाइस से तैयार अंतरिक्ष रॉकेट 'कोरियन अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान-1' का प्रक्षेपण स्थानीय समयानुसार शाम 4.40 से 6.20 बजे के बीच दक्षिणी तट पर स्थित दक्षिण कोरिया के अंतरिक्ष केंद्र से होना प्रस्तावित है।
अधिकारियों ने बताया कि 40.2 करोड़ डॉलर की लागत से निर्मित इस रॉकेट का आखिरी परीक्षण सफल रहा था।
अगर यह प्रक्षेपण सफल रहा तो दक्षिण कोरिया उन नौ देशों के समूह में शामिल हो जाएगा जिन्होंने अपने देश में तैयार उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications