याहू मेल की बादशाहत बरकरार

कॉमस्कोर द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2009 में दुनिया भर के ई-मेल पोर्टल्स की दौड़ में याहू मेल नंबर एक पर रहा। पिछले एक साल में करीब दो करोड़ नए उपभोक्ता याहू से जुड़े। पिछले साल याहू के ऐक्सेस करने वालों की संख्या 8.72 करोड़ थी, जो 22 प्रतिशत की विकास दर के साथ इस साल 10.62 करोड़ हो गई।
हॉटमेल दूसरे नंबर पर
इंटरनेट मेल जगत में सबसे तेजी से विकास करने वाला पोर्टल जीमेल है, जिसकी विकास दर पिछले साल 46 प्रतिशत रही। इस साल जीमेल से 3.7 करोड़ नए लोग जुड़े। ई-मेल सर्विस में विंडोज लाइव हॉटमेल 4.71 करोड़ उपभोक्ताओं के साथ दूसरे स्थान पर चल रहा है। इसमें तीन प्रतिशत की बढ़त हुई।
वहीं दूसरी ओर इसी दौरान एओएल के ग्राफ में 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। पिछले साल एओएल मेल के 4.51 करोड़ उपभोक्ता थे, जो घटकर 3.64 करोड़ रह गए।


Click it and Unblock the Notifications