पटना-पुणे एक्सप्रेस में डाका

Train
बक्सर। पटना से पुणे जा रही पटना-पुणे एक्सप्रेस में सोमवार रात कुछ सशस्त्र अपराधियों ने डाका डालकर करीब तीन लाख रुपए की सम्पत्ति लूट ली। यह लूट आरा स्टेशन के आगे एक आरक्षित डिब्बे में हुई।

रेल पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पटना से पुणे जा रही 2150 अप पटना पुणे एक्सप्रेस जब आरा स्टेशन पहुंची तो करीब 10 से 12 डकैत यात्रियों के वेश में एस-1 डिब्बे में सवार हो गए।

जब ट्रेन बिहिया से डुमरांव की ओर बढ़ रही थी तभी अपराधियों ने हथियारों का भय दिखाकर यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने यात्रियों से घड़ी, मोबाइल, आभूषण नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिए।

इस दौरान प्रतिरोध करने पर कई यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई जिसमें चार यात्री घायल हो गए। बाद में सभी अपराधी डुमरांव स्टेशन से पहले ट्रेन का वैक्युम काट कर उतर गए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+