बैतुल्लाह महसूद का प्रवक्ता गिरफ्तार

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक्सप्रेस टीवी के हवाले से खबर दी है कि मौलवी उमर को सोमवार रात अफगान सीमा के समीप मोहम्मद कबायली एजेंसी क्षेत्र के खुआजाए गांव से गिरफ्तार किया गया।
पाकिस्तान के अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के सूत्रों के अनुसार मौलवी उमर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह तालिबानियों को संदेश देने की योजना बना रहा था। बैतुल्लाह की मौत के बाद से संगठन में उत्तराधिकारी को लेकर आपस में जंग छिड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications