छात्रों से टिकट मांगा तो ट्रेन फूंक दी

Train set ablaze
पटना। नई दिल्‍ली से पटना जा रही श्रमजीवी एक्‍सप्रेस की एयरकंडीशंड बोगी में बैठे छात्रों से टिकट मांगने पर हुई झड़प के चलते उपद्रवी छात्रों ने मंगलवार को बिहटा स्‍टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की और ट्रेन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई है।

एसी डिब्‍बे में हुआ बवाल

खबर है कि श्रमजीवी एक्‍सप्रेस के बिहटा स्‍टेशन पर पहुंचते ही टीटी के दल ने आरपीएफ के जवानों के साथ गहन चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एसी बोगियों में बैठे छात्रों से जब टीटी ने टिकट मांगा तो छात्र बिफर पड़े। देखते ही देखते वहां मौजूद रेलवे प्रोटेक्‍शन फोर्स (आरपीएफ) के जवानों के बीच झड़प हो गई।

छात्रों और जवानों के बीच हुई तीखी झड़प ने तब उग्र रूप ले लिया जब जवानों ने लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते अन्‍य डिब्‍बों में सवार छात्र भी उतर पड़े और ट्रेन की एसी बोगियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती छात्रों ने चारों बोगियों को आग के हवाले कर दिया।

संगमित्रा एक्‍सप्रेस को भी निशाना बनाया

खबर है कि छात्रों ने बिहटा स्‍टेशन के एक अन्‍य प्‍लेटफॉर्म पर खड़ी संगमित्रा एक्‍सप्रेस को भी निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की। फिलहाल इस ट्रेन में आग लगने की कोई सूचना नहीं है। इस घटना में कितनी क्षति हुई है फिलहाल इस बात की अधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड के वाहन पहुंच चुके हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

स्थिति नियंत्रण में

छात्रों का आरोप है कि आरपीएफ के जवानों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि आरपीएफ के जवानों ने ट्रेन पर सवार छात्रों से टिकट मांगा, जिससे बेटिकट यात्रा कर रहे छात्र आक्रोषित हो गए। दूसरी ओर छात्रों ने आरपीएफ के जवानों पर दुर्व्यवहार एवं पिटायी करने का आरोप लगाया है।

पटना के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक छत्रनिल सिंह के मुताबिक स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और पटना से पुलिस के जवानों को भी बुला लिया गया है। आरपीएफ के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश चौधरी ने बताया कि इस घटना के बाद पटना जंक्शन पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है तथा अतिरिक्त जवानों को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+