यूपी के विकास में बाधा बनीं माया: राहुल

Rahul Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार सूबे के विकास की राह में रोड़ा अटका रही है।

तीन दिन के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने जगदीशपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "केंद्र सरकार अमेठी में एक पेपर प्रोजेक्ट (हिंदुस्तान पेपर मिल) लगाना चाहती है। इसके लिए सब कुछ तैयार है लेकिन प्रदेश सरकार कह रही है कि अमेठी में जमीन ही नहीं है। प्रदेश सरकार राज्य के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है।"

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के तहत शुरू होने वाली इस परियोजना से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हर परियोजना के लिए जमीन की जरूरत पड़ती है। केंद्र सरकार जमीन के बदले पैसा देगी। साथ ही जो लोग जमीन देंगे उनके परिवार के एक सदस्य को रोजगार दिया जाएगा।

भेल की नई इकाई का उद्घाटन

राहुल ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि अमेठी के विकास के लिए आप लोग तैयार हैं। इस परियोजना से अमेठी को फायदा होगा, रायबरेली को फायदा होगा और पूरे उत्तर प्रदेश को फायदा होगा।" इससे पहले राहुल ने जगदीशपुर स्थित भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की नई ईकाई का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री विलास राव देशमुख भी मौजूद थे।

देशमुख ने कहा कि अगर राज्य सरकार पेपर मिल के लिए जमीन दे दे तो वह एक सप्ताह में मिल की आधारशिला रख देंगे। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से अमेठी और आसपास के इलाकों में कई स्कूल, तकनीकी संस्थान और फैक्ट्रियां खोली गई हैं। इलाके का विकास इसी तर्ज पर आगे भी होता रहेगा।

अमेठी पहुंचने पर राहुल ने सबसे पहले इंदिरा गांधी आंख अस्पताल का दौरा कर वहां का जायजा लिया। उसके बाद वह उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के कुछ गावों का दौरा किया। राहुल गांधी अगले दो दिन तक अमेठी में रहेंगे। इस दौरान वह कुछ विकास कार्यो का उद्घाटन करेंगे तो कुछ का जायजा भी लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+