सीमा पर 25 किलोग्राम हेरोइन जब्त

पंजाब सीमा उप महानिरीक्षक जागीर सिंह ने बताया, कि सीमा पर तैनात जवानों ने एक आदमी को संदिग्ध हरकत करते हुए देखा। जवानों ने जब उसका पीछा किया तो वह एक झोला छोड़कर सीमा की दूसरी ओर भाग गया। जवानों ने जब झोले को चेक किया तो उसमें से हेरोइन मिली।
सिंह ने बताया, "हमारी जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए हम कई जगह छापे मार रहे हैं।" बीएसएफ को इलाके में पिछले कुछ दिनों में यह तीसरी कामयाबी मिली है।
इससे पहले सोमवार को बीएसएफ के जवानों को अमृतसर से छह किलोग्राम हेरोइन मिली थी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 करोड़ रुपये थी। इस मामले में भी तस्कर अंधरे का लाभ उठाकर निकल भागने में कामयाब रहे।
इससे पहले बीएसएफ के जवानों ने शनिवार को चार पाकिस्तानी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलोग्राम हेरोइन, एक नाइट विजन डिवाइस, हथियार और गोला बारूद जब्त किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications