जनता करेगी अंबानी बंधुओं का फैसला
मुंबई।
अनिल धीरूभाई अंबानी समूह ने कृष्णा-गोदावरी (केजी) बेसिन की गैस के मुद्दे पर कंपनी के 80 लाख शेयरधारकों की तरफ से जनहित और राष्ट्रहित में जारी एक विज्ञापन में इस मुद्दे पर जनता से उसकी प्रतिक्रिया मांगी है। जनता अपनी राय ई-मेल और एसएमएस के जरिए भी दे सकती है। अनिल अंबानी ने कहा है 'कि अब इस मामले का फैसला 'जनता की अदालत" में होगा'। id="toptextpromo">विज्ञापन
में एक बार फिर पेट्रोलियम मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा है कि मंत्रालय एक तरफ जनहित और राष्ट्रहित की बात कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कम्पनी नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन एनटीपीसी को 80 प्रतिशत महंगी कीमत पर गैस खरीदने के लिए कह रहा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उनका
आरोप है कि ऐसा होने पर एनटीपीसी को 30 हजार करोड़ रुपये का घाटा होगा, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज को लगभग 50 हजार रुपये का 'सुपर-नॉर्मल" लाभ होगा। इससे सरकार को महज 500 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। इसी मसले पर जनता से पूछा गया है कि क्या यह जनहित या राष्ट्रहित में है?

Click it and Unblock the Notifications