नोबल पुरस्कार विजेता किम दाए जंग का निधन
समाचार एजेंसी योन्हेप के अनुसार किम निमोनिया से पीड़ित थे और गत 13 जुलाई से लगातार अस्पताल में भर्ती थे। जुलाई के आखिर में उनकी शल्यक्रिया भी हुई थी।
वर्ष 1998 से 2003 तक दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति रहे किम को उत्तर कोरिया के साथ तनाव घटाने के लिए अपनाई गई नीतियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्ष 2000 में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग इल के साथ प्रथम उत्तर-दक्षिण शिखर बैठक में हिस्सा लिया था।
दक्षिण कोरिया की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि किम के निधन के मद्देनजर बुधवार को होने वाले देश के प्रथम अंतरिक्ष रॉकेट प्रक्षेपण को स्थगित किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications