80 हजार मेगावॉट अतिरिक्त बिजली पैदा करने का आदेश : मंत्री
यहां एक दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन भाषण के दौरान बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा, "16,395 मेगावाट की क्षमता पहले ही स्थापित की जा चुकी है और बाकी 64,215 मेगावाट की क्षमता विभिन्न चरणों में निर्माणाधीन है।"
इसके अलावा 12वीं पंचवर्षीय योजन के तहत 32 हजार मेगावाट की परियोजनाओं पर भी काम जारी है।
उन्होंने कहा कि सरकार अक्षय स्रोतों से बिजली का उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है।
उन्होंने कहा, "अक्षय स्रोतों से बिजली पैदा करने के लिए काफी जोर दिया गया है। 11वीं पंचवर्षीय योजना के 14 हजार मेगावॉट के लक्ष्य में से 5,482 मेगावाट की क्षमता 31 मार्च तक हासिल की जा चुकी थी।"
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर 5653 मेगावॉट अतिरिक्त क्षमता हासिल करने का लक्ष्य तय किया था। इसमें से 3,378 मेगावॉट का उत्पादन आरंभ हो गया है और बाकी क्षमता 31 मार्च तक हासिल करने की कोशिश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications