इंदौर में स्वाइन लू के संदिग्ध मरीज की मौत
शाजापुर के पचोर इलाके की महिला उपचार के लिए निजी अस्पताल अरबिंदो इंस्टीट्यूट आफ मेडीकल साइंस आई थीं। उन्हें खांसी आदि की शिकायत थी। संस्थान को मरीज की स्थिति देखकर संदेह हुआ तो उसने मेडीकल कालेज से संपर्क किया। मेडीकल कालेज ने उनका नमूना जांच के लिए दिल्ली भेजा, मगर रिपोर्ट आने से पहले ही उस संदिग्ध महिला की मौत हो गई।
मेडीकल कालेज के डीन डा. एम. के. सारस्वत ने मंगलवार को आईएएनएस से चर्चा करते हुए महिला की मौत की पुष्टि की। साथ ही उन्होंने बताया है कि महिला की मौत स्वाइन फ्लू से नहीं बल्कि वायरल मायोकार्डाटिस और एक्वोर्ड रेस्पिरेटरी डेफिशिएंसी स्रिडोम (श्वांस तथा हृदय की बीमारी) से हुई है। मेडीकल प्रबंधन को ऐसी जानकारी अरबिंदो इंस्टीट्यूट ने दी है।
डा. सारस्वत का कहना है महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं थे फिर भी अरबिंदो इंस्टीट्यूट के आग्रह पर नमूना लेकर जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। महिला की मौत 15 अगस्त को हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications