नाव पलटी, 5 की मौत, 40 लापता

सोमवार को चार शव बरामद किए गए थे, जबकि मंगलवार सुबह एक और शव बरामद किया गया। मोतिहारी के जिलाधिकारी नर्मदेश्वर लाल ने बताया कि सुबह गोताखोरों ने नदी से एक और शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि सुबह से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों का दल को भी बचाव कार्य में जुटा है।
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नौका दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने हादसे के बारे में बताया कि नाव पर 30 से 35 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि 18 लोगों को अब तक बचाया जा चुका है, जिनमें से 16 को इलाज के लिए सीतामढ़ी के बरगनिया अस्पताल में तथा दो को मोतिहारी के ढाका स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications