मेक्सिको में स्वाइन फ्लू से पहले संक्रमित बच्चे की प्रतिमा लगी
यह प्रतिमा जिसे 'निनो सेरो' कहा गया है का निर्माण ला ग्लोरिया में किया गया। इसे स्वाइन फ्लू से जीत के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया है। मेक्सिको में स्वाइन फ्लू के वायरस से 18,861 लोग संक्रमित हो चुके हैं। चार वर्षीय हरनैनडेज भी इस वायरस से ग्रसित हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया।
बच्चे की मां मारिया डेल कारमेन हरनैनडेज परेज ने कहा कि वह और उनका बेटा इस कांस्य की इस 70 किलो वजनी और 1.3 मीटर ऊंची प्रतिमा को देखकर काफी खुश हैं।
वेराक्रुज के अधिकारियों का मानना है कि प्रतिमा और इसके पीछे की कहानी पर्यटकों को आकर्षित करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications