पुलिस तंत्र के आधुनिकीकरण के 80 करोड़ रुपये चाहता है उड़ीसा
सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनोमहन सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा के मसले पर हुई बैठक में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह मांग रखी।
भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि पटनायक ने बैठक में उड़ीसा और उससे सटे सभी राज्यों में नक्सली समस्या पर चिंता जाहिर की। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए खुफिया तंत्र को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
पटनायक ने कहा कि उड़ीसा पुलिस बल में 5,000 से अधिक रंगरूटों को भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वर्ष के अंत तक पुलिस बल में 10,000 अतिरिक्त कर्मियों की भर्ती की योजना बना रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ीसा सरकार ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की तर्ज पर एक राज्य बल बनाने का भी फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मसविदा पेश किया जाएगा।
पटनायक ने केंद्र से आग्रह किया कि वह राज्य के पुलिस बल को तटरक्षक बल और नौसेना से प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications