पश्चिम बंगाल के तीन जिलों में बंद से जनजीवन प्रभावित (लीड-1)
बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर के ग्रीमीण इलाकों में बंद का खासा असर देखा गया।
स्कूल, कॉलेज, दुकानें और कार्यालय मंगलवार सुबह से ही बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन सड़कों पर नहीं चले।
जिलों के शहरी इलाकों में कुछ दुकानें खुली रहीं। पुरुलिया कस्बा अपेक्षाकृत बंद से अप्रभावी रहा।
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकायस्थ ने आईएएनएस को बताया, "पश्चिम मिदनापुर जिले के कांतापहाड़ी इलाके में एक मामूली बारूदी सुरंग विस्फोट की घटना को छोड़कर अभी तक बंद के कारण कोई बड़ी घटना नहीं घटी है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।"
पुलिस सूत्रों के अनुसार संयुक्त बल के जवान पश्चिम मिदनापुर में तथा उसके आसपास के इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार गश्त कर रहे हैं।
इस बंद को पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) का समर्थन है। पीसीएपीए लंबे समय से लालगढ़ से पुलिस बलों को हटाने की मांग कर रही है।
पीसीएपीए के नेता छत्रधर महतो ने कहा, "बंद के आह्वान का हम समर्थन कर रहे हैं। हम लालगढ़ से जल्द से जल्द पुलिस बलों को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं क्योंकि वहां नक्सलियों के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications