काबुल पर रॉकेट हमला

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से खबर दी है, " रिहायशी इलाकों पर सुबह करीब 7.10 बजे ये रॉकेटअज्ञात स्थान से दागे गए।"

टेलीविजन चैनल टोलो ने काबुल के पुलिस प्रमुख के हवाले से कहा है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये रॉकेट कहां से दागे गए और कहीं इस हमले में कोई हताहत तो नहीं हुआ।

काबुल पर हमला ऐसे समय हुआ है जब गुरुवार को यहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं।

इससे पहले शनिवार को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना के मुख्यालय के समीप हुए आत्मघाती हमले में सात नागरिक मारे गए थे और 90 से ज्यादा घायल हो गए थे।

तालिबानी लड़ाकों ने अफगान नागरिकों से चुनावों का बहिष्कार करने को कहा है और चुनाव प्रक्रिया में व्यवधान डालने का संकल्प लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+