उत्तर प्रदेश में 4 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू
मतदान केंद्रों के बाहर सुबह सात बजे से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गई। फिलहाल सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।
जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें लखनऊ की मलीहाबाद विधानसभा सीट, औरैया की विधूना सीट, मुजफ्फरनगर की मोरना और मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों के विधायकों ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था।
उपचुनाव निष्पक्ष कराने के लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि जिन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, वहां प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की करीब 20 कंपनियों के अलावा, पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की भारी संख्या में तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications