तूफान में तबाही के बाद ताइवान में मंत्री का इस्तीफा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार समाचार पत्र 'यूनाइटेड डेली न्यूज' ने खबर दी है कि विदेश मंत्रालय की ओर से ताइवानी दूतावासों और प्रतिनिधि कार्यालयों को जारी विदेशी सहायता ठुकराने संबंधी निर्देश की जिम्मेदारी लेते हुए हासिया ने सोमवार को अपने पद से त्याग पत्र दे दिया।

विदेशी सहायता ठुकराने से ताइवान में राहत कार्यो में विलंब हुआ। नतीजतन हताहतों की संख्या बढ़ी।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार तक इस त्रासदी में 126 लोग मारे गए, 45 घायल हो गए जबकि 60 अभी तक लापता हैं। लेकिन मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा है क्योंकि काओसियांग काउंटी के हासियालोन गांव में 433 लोग अब तक लापता हैं और समझा जाता है कि वे गत आठ अगस्त को ही 10 मीटर मलबे दब गए।

समाचार पत्र द न्यूज ने खबर दी है कि कैबिनेट अधिकारी रक्षा मंत्री चेन चाओ-मिन पर भी इस्तीफे के लिए दबाव बना रहे हैं। राष्ट्रपति मा यिंग जेउ से भी इसकी जिम्मेदारी लेने या इस्तीफे देने की मांग की रही है।

राष्ट्रपति ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में हुए विलंब के लिए माफी मांगी है लेकिन इसके लिए खराब मौसम को जिम्मेदार ठहराया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+