सेंसेक्स में बढ़त का रुख
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 14,745.8 पर खुला। सेंसेक्स सोमवार को 14,784.92 पर बंद हुआ था। कारोबार शुरू होने के 10 मिनट बाद ही यह 19.06 या 0.13 प्रतिशत बढ़त के साथ 14,803.98 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' में भी बढ़त का रुख देखा गया और यह 0.1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4392.1 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक भी 0.88 प्रतिशत ऊपर था। स्मॉलकैप सूचकांक में 0.96 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications