सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी एप्पल इस सूची में 39 वें स्थान पर है। दुनिया की सबसे बड़ी उर्वरक कंपनी सस्कैटचेवान इंक की पोटाश कारपोरेशन शीर्ष 10 में स्थान पाने वाली कनाडा की दूसरी कंपनी है। शीर्ष 10 में चीन की भी दो कंपनियां सोहू डॉट काम और शंदा इंट्रेक्टिव इंटरटेनमेंट शामिल हैं। ब्लैक बेरी का 56 फीसदी अमेरिकी स्मार्ट फोन बाजार पर कब्जा है।
टोरंटो के नजदीक हैमिल्टन में स्थित आरआईएम ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 3.42 अरब डॉलर का शुद्ध राजस्व अर्जित किया था जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 53 फीसदी ज्यादा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications