मध्य प्रदेश के वन मंत्री ने मांगे गुजरात से शेर
दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के वन एवं पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन में मध्य प्रदेश के वन राज्य मंत्री शुक्ल ने कहा कि गुजरात के गिर अभ्यारण्य से अब तक एशियाई शेर नहीं मिल पाए हैं।
उन्होंने इस परियोजना का जिक्र करते हुए बताया कि पालपुर कूनों अभयारण्य के भीतर स्थित 24 गांव के 1543 परिवारों को विस्थापित किया जा चुका है। इतना ही नहीं परियोजना के मुताबिक एशियाई शेरों की पुर्नस्थापना के लिए सभी तैयारियां 2005 में ही पूरी कर ली गई थी। इसके बावजूद गुजरात राज्य के गिर अभयारण्य से अब तक एशियाई शेर प्राप्त नहीं हुए हैं।
शुक्ल ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश में की गई वन की परिभाषा के कारण प्रदेशों को आने वाली कठिनाइयों का जिक्र करते हुए कहा कि वन क्षेत्र को पुन: स्पष्टता से परिभाषित किया जाए। उन्होंने प्रदेश में वन संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी ब्योरा दिया। इस मौके पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव वन प्रशांत मेहता भी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications