अमेरिका से ड्रोन तकनीक चाहते हैं गिलानी
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार सोमवार को पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामलों के विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड होलब्रुक से मुलाकात के दौरान गिलानी ने यह अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की भूमि में अमेरिकी ड्रोन हमले बंद करने की भी मांग की।
गिलानी से मुलाकात करने होलब्रुक उनके आवास पहुंचे थे। मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी, आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक, वित्त मंत्री हिना रब्बानी खार, अमेरिकी राजदूत एन्न डब्ल्यू.पैटर्सन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications