नक्सलियों के मुकाबले के लिए पैसों का इस्तेमाल करें : चिदंबरम

नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। नक्सलवाद प्रभावित सात राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ प्रस्तावित अभियान के पहले गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने विद्रोहियों के मुकाबले के लिए उपलब्ध कराए गए कोष को खर्च न किए जाने पर मंगलवार को चिंता जाहिर की।

नक्सली हिंसा से प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अलग से बातचीत करते हुए गृह मंत्री ने एक आकर्षक समर्पण व पुनर्वास नीति तैयार करने, शिकायतों के निपटारे के लिए एक प्रभावी मशीनरी स्थापित करने और नक्सलियों के पास आने वाले पैसों और हथियारों के प्रवाह को रोकने का आह्वान किया।

ज्ञात हो कि इन राज्यों को सुरक्षा संबंधी खर्च (एसआरई), विशेष अधोसंरचना और पुलिस बलों के आधुनिकीकरण जैसी योजना के तहत केंद्रीय कोष उपलब्ध कराया गया है।

गृह मंत्रालय ने पूरे मध्य भारत में नक्सलियों के गढ़ में अलग से एक आक्रामक अभियान की योजना तैयार की है। इस अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के 26,000 जवानों को लगाया जाएगा।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि वे रिक्तियों को भर कर और पुलिस थानों की किलेबंदी कर तथा खुफिया तंत्र को मजबूत कर ग्रामीण पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूती प्रदान करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+