भाजपा का दस्तावेज नहीं मेरी किताब : जसवंत
सिंह की किताब 'जिन्ना : इंडिया, पाíटशन, इंडिपेंडेंस' में लिखी गई बातों को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने एक बयान जारी कर इस किताब में रखे गए विचारों से पार्टी को अलग किया है।
समाचार चैनल स्टार न्यूज के साथ शिमला में बातचीत में सिंह ने कहा कि विभाजन के लिए अकेले किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। विभाजन में जवाहर लाल नेहरू और सरदार बल्लभ भाई पटेल की जिम्मेदारी के सवाल पर जसवंत ने कहा कि विभाजन इतनी बड़ी त्रासदी थी कि किसी तराजू पर तौलकर यह नहीं बताया जा सकता कि ये ज्यादा जिम्मेदार थे और वो कम। उन्होंने माना कि मोहम्मद अली जिन्ना की हठधर्मिता विभाजन के लिए जिम्मेदार थी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की आलोचना के जवाब में जसवंत ने कहा कि जोशी जी ज्यादा विद्वान हैं और उन्हें किताब लिखकर बताना चाहिए कि तथ्य ऐसे नहीं, वैसे थे। उन्होंने कहा कि किताब में तथ्यों का मैंने जो विश्लेषण किया है, इससे सभी सहमत नहीं हो सकते।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications