रेल कर्मी की हत्या, स्टेशन पर तोड़फोड़

गोली मार कर हत्या
लखीसराय के पुलिस अधीक्षक विवेक राज सिंह ने बताया कि सोमवार रात अज्ञात अपराधियों ने सुधीर कुमार सक्सेना नाम के एक रेलवे कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना के बाद मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोगों ने स्टेशन पर उत्पात मचाया। उन्होंने बताया कि लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की।
सिंह ने कहा कि आक्रोषित भीड़ ने गया-क्यूल यात्री रेलगाड़ी में तोड़फोड़ भी की। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन की स्थिति काबू में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications