राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने नवरोज पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी (लीड-1)
अपने संदेश में राष्ट्रपति पाटिल ने कहा कि नवरोज की खुशी के मौके पर मैं अपने सभी देश वासियों, खासतौर से पारसी भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
पाटिल ने कहा, "पारसी नव वर्ष को उद्घोषित करने वाला यह त्योहार हमारे देशवासियों को खुशियों और परिपूर्णता से भर दे। हम अपनी मिश्रित संस्कृति और अपने विविधतापूर्ण समाज पर गर्व कर सकें।"
उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार सद्भावना और भाईचारे को संजोए रखने वाली हमारी मिश्रित संस्कृति को प्रोत्साहित करता है।
अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि बुधवार को मनाए जाने वाला नवरोज एक उज्वल भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है और इसे शांति व समृद्धि का अग्रदूत माना जाता है।
उन्होंने कहा, "नवरोज हमें हमारी समृद्ध संस्कृति की विविधता की याद दिलाता है और यह समारोह हमारे समाज में भाईचारगी के धागे को मजबूती प्रदान करता है।"
ज्ञात हो कि वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार देश में लगभग 70,000 पारसी निवास करते हैं। इनकी आबादी ज्यादातर मुंबई के आसपास केंद्रित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications