कैलीफोर्निया के जंगलों में आग
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सांता बारबरा के समीप 35,000 हेक्टेयर में फैले लास पेडरेस राष्ट्रीय वन में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के लगभग 2,100 कर्मी लगे हुए हैं।
विभाग के अनुसार 75 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है। दूसरी ओर सांता क्रूज के पहाड़ी इलाकों में भी आग लगने की खबर है। यहां भी अग्निशमन विभाग के कर्मचारी 65 फीसदी जंगलों पर नियंत्रण स्थापित कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications