रूस जाएंगे चावेज
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चावेज विभिन्न समझौते पर हस्ताक्षर के अलावा रूस से टैंक भी खरीदेंगे। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को इस संबंध में खबरें प्रकाशित की थी।
चावेज ने कहा है कि वह वेनेजुएला की राष्ट्रीय सेना को आधुनिक बनाने के लिए जुटे हैं और इसी वजह से वह रूसी टैंक खरीदने जा रहे हैं।
चावेज ने कहा कि रूस के साथ समझौतों पर चर्चा करने के लिए उपराष्ट्रपति रेमन कैरीजलेज पहले ही तीन दिन रूस में व्यतीत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह आगामी महीने में सीरिया, बेलारूस, लिबिया और ईरान का भी दौरा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications