अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार खत्म
प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न उम्मीदवारों ने मतदाताओं का विश्वास हासिल करने की जोरदार कोशिश की। गुरुवार को लगभग 1.7 करोड़ मतदाता राष्ट्रपति चुनने के लिए मतदान करेंगे। साथ ही वे 420 काउंसलर के लिए भी मतदान करेंगे।
देश में हिंसा और हिंसा और तालिबान की धमकियों के बीच कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत राष्ट्रपति चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति हामिद करजई के मुकाबले 30 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें दो पूर्व मंत्री भी शामिल हैं।
करजई को मुख्य चुनौती पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मिल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications