कर्नाटक उपचुनावों में 60 फीसदी मतदान
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे कम मतदान पश्चिमी बेंगलुरू की गोविंदराजनगर विधानसभा सीट पर दर्ज की गई। महज 45 फीसदी लोगों ने ही यहां अपने मताधिकार का उपयोग किया।
चित्तपुर में 60 फीसदी मतदान हुआ। केंद्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक खड़गे यहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
रामनगर विधानसभा सीट पर 69 फीसदी, चन्नपटना में 70 फीसदी और कोल्लेगल में 62 फीसदी मतदान हुआ।
राज्य के प्रमुख चुनाव अधिकारी सी. एस. सुरांजना ने सवांददाताओं से बातचीत में कहा, "सभी पांचों विधानसभाओं पर मतदान शांतिपूर्ण रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications