तमिलनाडु विधानसभा के उपचुनावों में भारी मतदान
प्रमुख राजनीतिक दलों के चुनाव बहिष्कार की घोषणा के बावजूद बारगुर, तोंडामुथुर, कुमबुम, इल्लयांगुड़ी और श्रीवईकुंदम विधानसभा की सीटों के लिए उपचुनाव में लोगों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक कुमबुम में 76 फीसदी, श्रीवईकुंदम और बारगुर में 72 फीसदी, इल्लयांगुड़ी में 67 फीसदी और तोंडामुथुर,में 58 फीसदी मतदान हुआ।
भारी संख्या में लोगों का मतदान के लिए निकलना स्पष्ट करता है कि जनता ने ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके), पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) और मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के चुनाव बहिष्कार के आह्वान को पूरी तरह नकार दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications