भारत-नेपाल के बीच नई मैत्री संधि पर होगी चर्चा
प्राथमिक तौर पर यह नेपाल की एक सद्भावना यात्रा है, जिसका मकसद भारत के साथ पारंपरिक रिश्ते को मजबूती प्रदान करना है।
इसके अलावा दोनों देशों के बीच होने वाली चर्चा में मैत्री व व्यापार संधियों का प्रस्तावित संशोधन और एक संशोधित प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने जैसे द्विपक्षीय मुद्दे शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के साथ बुधवार की शाम मुलाकात करेंगे। बातचीत के दौरान नेपाल में शांति प्रक्रिया को पटरी पर लाने के मुद्दे पर जोर दिया जाएग।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि बातचीत के बाद कुछ आर्थिक और ऊर्जा समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं।
नेपाल, राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी, विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्री पी.चिदंबरम से भी मुलाकात करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications