पाकिस्तान में 34 आतंकी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्वात घाटी और मलकंद डिविजन में सुरक्षा बलों और सरकार समर्थक मिलिशिया द्वारा पिछले चौबीस घंटे से जारी संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान मंगलवार की शाम इन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को एक अन्य घटना में आतंकियों ने निचले दीर जिले में एक बालिका विद्यालय को उड़ा दिया। इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के हवाले से टीवी रिपोर्टों में कहा गया है कि विस्फोट के कारण आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
अधिकारियों की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि इस विस्फोट में कोई हताहत भी हुआ है या नहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications