चीनी की कमी से बिगड़ सकता है मलेशियाई लोगों का जायका
अधिकारियों ने बड़े बाजारों में कीमतों को स्थिर रखने और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
बहरहाल समाचार पत्र 'स्टार' ने कहा है कि पूरी दुनिया में चीनी की आपूर्ति में कमी होने की संभावना है और इसलिए कीमतें अधिक बढ़ेंगी।
अखबार में उल्लेख किया गया है कि न्यूयार्क के वायदा बाजार में कच्ची चीनी की कीमत में 86 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
केलांग वैली इलाके की अधिकांश दुकानों में चीनी की आपूर्ति काफी कम है लेकिन बड़े स्टोरों में इसकी उपलब्धता अब कुछ सुधरी है। मलेशिया में आने वाले हफ्तों में त्योहरों का मौसम आरंभ होने वाला है।
उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के हाल के एक सर्वेक्षण में मलेशिया को दुनिया के सबसे अधिक चीनी की खपत वाले देशों की श्रेणी में रखा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications