हथगोला फटने से जवान की मौत
पश्चिम मिदनापुर के जिला अधिकारी नारायण स्वरूप निगम ने आईएएनएस को बताया, "वह जवान हथगोले को साफ कर रहा था, तभी वह अचानक फट गया। जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।"
राज्य के पुलिस महानिदेशक भूपिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का वह जवान इलाके में सुरक्षा बलों के एक शिविर में तैनात था।
निगम ने कहा कि सोमवार को विद्रोहियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सीने में गोली लगने से घायल हुए सीआरपीएफ के एक अन्य जवान चलंता कुमार रॉय को कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications