गर्भवती महिला के पेट में 12 बच्चे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार गल्फन्यूज वेबसाइट ने लिखा है कि 30 वर्षीय इस महिला का इसके पहले दो बार गर्भपात हो चुका है। दक्षिण पश्चिम ट्यूनिशिया के गाफसा की मूल निवासी यह महिला अरबी भाषा की अध्यापिका है।
चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि इनमें से किसी भी शिशु के जिवित रहने की संभावना न के बराबर है। महिला का कहना है कि वह स्वाभाविक तरीके से छह बच्चे और छह बच्चियों को जन्म देना चाहती है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में उसके जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
वेबसाइट पर महिला के पति की ओर से लिखा गया है, "शुरू में हमने सोचा था मेरी पत्नी को जुड़वा बच्चे पैदा होंगे, लेकिन बाद में कई सारे भ्रूणों के बारे में पता चला। भ्रूणों की संख्या बढ़ने के साथ ही हमारी खुशी बढ़ती गई।"
फिलहाल 10 या उससे अधिक शिशु के एक साथ जन्म लेने के बाद उनके जीवित बचने का कोई उदाहरण नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications