नई ऋण राहत योजना से सरकार का इंकार
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबीएस) के प्रमुखों के साथ अपनी बैठक के मौके पर संवाददाताओं के साथ बातचीत कर रहे थे।
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से जब पूछा गया कि क्या किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे तो उन्होंने कहा, "इस तरह का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है।"
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष सरकार ने छोटे और मध्यम दर्जे के किसानों के लिए 71,000 करोड़ रुपये की ऋण माफी योजना की घोषणा की थी।
सरकार की ओर से अब तक देश के 626 जिलों में से 177 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जा चुका है।
मुखर्जी ने कहा कि खराब मानसून के पूर्ण प्रभाव का आंकलन अभी नहीं किया जा सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि चालू वित्त वर्ष के दौरान छह प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल कर ली जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications