भिण्ड में जमाखोरों से 14,000 क्विंटल शक्कर जब्त
भिण्ड कलेक्टर के.सी. जैन ने आईएएनएस को बताया कि खाद्य विभाग और प्रशासनिक दल ने औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर के विनायक कोल्ड स्टोरेज में छापा मारा तो वहां भारी मात्रा में शक्कर मिली। इस कोल्ड स्टोरेज से कुल 13278 क्विंटल शक्कर बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े चार करोड़ है।
छापामार कार्रवाई के तहत नमन ट्रेडर्स से 290 और सुनील कुमार के यहां से 900 क्विंटल शक्कर बरामद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications