..जब राहुल ने रूद्र प्रताप को नहीं पहचाना
तिलोई क्षेत्र के पाकर गांव में राहुल गांधी को राजीव गांधी विद्यापीठ, महाविद्यालय का शिलान्यास करने जाना था। कार्यक्रम स्थल रायबरेली से मात्र 20 किलोमीटर दूर था। राहुल से मिलने की आस में रूद्र प्रताप वहां पहले ही पहुंच गए और मंच के नीचे एक किनारे खड़े होकर राहुल का इंतजार करने लगे।
राहुल जब आए तो वह बिना रूद्र की तरफ ध्यान दिये मंच की तरफ बढ़ गए। राहुल के इस व्यवहार से रूद्र झेंप गए। जब राहुल से किसी ने बताया कि रूद्र उससे मिलने आए हैं तो वह वापस आए और उन्होंने रूद्र प्रताप से हाथ मिलाया और बातचीत की।
मीडियाकर्मी जब तक रुद्र से बातचीत करने के लिए उनके निकट पहुंचते तब तक वह गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए।
इससे पहले रूद्र प्रताप सिंह ने श्रीलंका दौरे और चैंपियन्स ट्रॉफी में बेहतर प्रदशर्न के लिए रायबरेली के भवानी मंदिर में जाकर मत्था टेका और पूजा अर्चना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications