रजी से मुझे कोई शिकायत नहीं : गोगोई
गोगोई ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "मैंने स्पष्ट कहा है कि मुझे राज्यपाल से कोई शिकायत नहीं है। उनके खिलाफ क्या आरोप हैं, इस बारे में मैं कुछ भी नहीं जानता। मैंने उनके खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं की।"
यह पूछे जाने पर कि क्या आप रजी की कार्यप्रणाली से खुश हैं तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "वह हमारे राज्यपाल हैं। मैं क्यों उनसे नाखुश रहूंगा।"
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले दिनों झारखंड में रजी के दो सहयोगियों के मकानों पर छापेमारी की थी। दोनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय से सीबीआई के निशाने पर हैं। असम स्थानांतरित होने से पहले रजी झारखंड के राज्यपाल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications