डेरा सच्चा सौदा को गिनीज रिकॉर्ड में शामिल होने की उम्मीद
ज्ञात हो कि डेरा सच्चा सौदा के 100,000 से अधिक अनुयायियों ने 15 अगस्त को पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया था और उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों तथा कुछ पश्चिमी देशों में भी 6,876,919 पौधे लगाए थे।
पंथ के प्रवक्ता पवन कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "अब हम इस अभियान से जुड़े सभी सबूतों के साथ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में आवेदन करने जा रहे हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "इसके पहले पाकिस्तान के एक संगठन ने अपने देश में इस वर्ष 541,176 पौधे लगा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में नाम दर्ज कराया था। इस रिकॉर्ड को हमने अभियान के पहले घंटे में ही, सुबह 9.15 से 10.15 बजे के बीच 925,000 पौधे लगा कर तोड़ दिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications