मेरे खिलाफ लगे आरोप झूठे : रजी (लीड-1)
सरकारी सूत्रों का कहना है कि रजी पर इस्तीफा देने का जबरदस्त दबाव है। उनके ऊपर आरोप है कि जब वह झारखंड के राज्यपाल थे तो उनके सहयोगियों और कर्मचारियों ने स्थानांतरण और पदस्थापना के नाम पर पैसे बनाए।
अपने ऊपर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए रजी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मेरे ऊपर लगे आरोप झूठे हैं। इनसे मेरा कुछ भी लेना देना नहीं है।"
उन्होंने कहा, "बतौर राज्यपाल मैं अपना कार्यकाल पूरा करूंगा।"
इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पिछले सप्ताह खुद रजी से मुलाकात कर उन्हें इस्तीफा देने को कहा था। रजी फिलहाल दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पिछले दिनों झारखंड में रजी के दो सहयोगियों के मकानों पर छापेमारी की थी। दोनों आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबे समय से सीबीआई के निशाने पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications