उप्र में 4 विधानसभा सीटों के लिए संपन्न हुआ उपचुनाव
चारों विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिन सीटों पर आज उपचुनाव संपन्न हुआ वे हैं लखनऊ की मलीहाबाद विधानसभा सीट, औरैया की विधूना सीट, मुजफ्फरनगर की मोरना और मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा सीट। इन सभी सीटों के विधायकों ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इस्तीफा दे दिया था। इन सीटों पर मतगणना का काम 21 अगस्त को होगा।
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रथम बृजलाल ने संवाददाताओं को बताया कि जिन सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए हैं वहां प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की करीब 20 कंपनियों के अलावा, पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की भारी संख्या में तैनाती की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications